Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

प्रादे25 : मप्र रास चुनाव कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को सताने लगा सेंधमारी का डर, विधायकों को कर्नाटक ले जाने की तैयारी

भोपाल, मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग से बचने और अपने खेमे को एकजुट रखने के मकसद से कांग्रेस ने अपने विधायकों को पार्टी शासित कर्नाटक ले जाने का फैसला किया है। पार्टी के एक विधायक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दि7 : कांग्रेस उज्जवला

पहले काम का अधिकार छीना, अब निवाला भी छीन रही है मोदी सरकार: खरगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार किए जाने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना और अब रोटी का निवाला भी छीन रही है।

वि1 : क्यूबा भूकंप

क्यूबा के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया; फ्लोरिडा में भी झटके महसूस हुए

हवाना, क्यूबा के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गयी। भूकंप के कारण यहां इमारतें हिल गईं और इसके झटके फ्लोरिडा तक महसूस किए गए।

प्रादे4 : मप्र ब्रिक्स बैठक

इंदौर में ब्रिक्स देशों की पांच दिवसीय बैठक शुरू, कृषि क्षेत्र के वैश्विक मुद्दों पर मंथन

इंदौर (मध्यप्रदेश), भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मंगलवार से ब्रिक्स के सदस्य देशों की पांच दिवसीय बैठक शुरू हो गई। इस जमावड़े में खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूल 'स्मार्ट' कृषि, कृषि व्यापार और किसान कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है।

प्रादे11 : आंध्र संयंत्र हादसा अनुग्रह राशि

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र हादसा: केंद्र की पीड़ितों के परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, नौकरी देने की घोषणा

विशाखापत्तनम, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र) में हुए हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक श्रमिक के परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार और अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने दी।

दि9 : जहाज ओमान भारतीय चालक दल

ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमला, भारतीय चालक दल के 24 सदस्य बचाए गए: आईसीजी

नयी दिल्ली, ओमान के तट के पास पलाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक टैंकर पर हुए ‘‘मिसाइल हमले’’ के बाद ओमान के अधिकारियों के समन्वय से पोत पर मौजूद भारतीय चालक दल के 24 सदस्यों को बचा लिया गया। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे18 : केरल ईडी विजयन पुत्री

केरल : धनशोधन मामले में पिनराई विजयन की बेटी वीणा को ईडी का समन

कोच्चि, प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी को पूछताछ के लिए इस सप्ताह तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे26 : बिहार खान सर अग्रिम जमानत

अदालत ने फैसल खान की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक लगाई रोक

पटना, पटना की एक अदालत ने खान ग्लोबल स्टडीज का संचालन करने वाले फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ की गिरफ्तारी पर मंगलवार को अगले आदेश तक रोक लगा दी। उनके वकील ने यह जानकारी दी।

प्रादे39 : बंगाल तृणमूल नेता लीड गिरफ्तार

प.बंगाल : तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मंगलवार तड़के पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अर्थ5 : फिच वृद्धि अनुमान

फिच रेटिंग्स ने भारत का वृद्धि अनुमान घटाकर 6.4 प्रतिशत किया

नयी दिल्ली, फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के वृद्धि दर अनुमान को 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया। अमेरिका-ईरान संघर्ष और इससे जुड़े तेल संकट के प्रभावों की वजह से यह कटौती की गई है।

अर्थ12 वेतन वृद्धि रिपोर्ट

चालू वित्त वर्ष में कॉरपोरेट क्षेत्र में वेतन 8.6 से 10.2 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट

मुंबई, चालू वित्त वर्ष में कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 8.6 प्रतिशत से 10.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। कुशल एवं बेहतर निष्पादन वाले कर्मचारियों की लगातार बढ़ती मांग के कारण यह वृद्धि देखने को मिल रही है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई।

खेल10 : खेल भारत पंड्या लीड रोहित

पंड्या और रोहित को एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी के लिए सीओई की स्वीकृति मिली

मुल्लांपुर, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की मंजूरी दे दी।

खेल3 : खेल शतरंज आनंद

प्रज्ञानानंदा की लगन और शानदार वापसी से प्रेरणा ले सकते हैं गुकेश: आनंद

नयी दिल्ली, महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने आर प्रज्ञानानंदा के खेलने के बेहद प्रतिस्पर्धी अंदाज की तारीफ की और संघर्ष कर रहे विश्व चैंपियन डी गुकेश से कहा कि वे नार्वे शतरंज चैंपियन बने इस खिलाड़ी से सीख लेकर अपनी वापसी की कहानी लिखें।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा