Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

लेबनान और पाकिस्तान के सेना प्रमुखों की मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, नौ जून (भाषा) लेबनान के सेना प्रमुख रोडोल्फ हयकाल ने मंगलवार को पाकिस्तान के अपने समकक्ष फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया मामलों की शाखा ने एक बयान में बताया कि लेबनान की सशस्त्र सेना के कमांडर-इन-चीफ जनरल हयकाल ने रावलपिंडी स्थित जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) में मुनीर से मुलाकात की।

बैठक के दौरान दोनों सैन्य प्रमुखों ने आपसी हितों के मुद्दों, बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा हालात, रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

बयान में कहा गया कि बातचीत का केंद्र दोनों देशों की सेनाओं के बीच पेशेवर संपर्क, प्रशिक्षण सहयोग और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने पर रहा।

फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान और लेबनान के बीच संबंधों के महत्व को दोहराया और दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

बयान में यह भी कहा गया कि यह दौरा दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाषा मनीषा रंजन

रंजन