Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

(फोटो के साथ)

रांची, नौ जून (भाषा) झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें पुष्पांजलि दी।

मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। नौ जून, 1900 को हिरासत में रहते हुए मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

कोकर स्मारक में आदिवासी योद्धा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गंगवार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा को देश और विदेश दोनों जगह याद किया जाता है। उनके इतिहास का अध्ययन करने पर उनके संघर्ष की प्रकृति और हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका का पता चलता है।’’

गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आदिवासी पहचान और सामाजिक न्याय के लिए उनका (बिरसा मुंडा का) संघर्ष लोगों को प्रेरित करता रहेगा।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘लगभग सवा सदी बीत जाने के बाद भी उन्हें देश भर के आदिवासी समुदाय और समाज के सभी वर्ग याद करते हैं। उनमें कुछ विशेष गुण रहे होंगे और उन्होंने ऐसा इतिहास रचा होगा कि लोग उन्हें सदियों से याद करते आ रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह झारखंड की इस वीर भूमि के अविस्मरणीय योद्धाओं में से एक हैं। हमें उन पर गर्व है।’’

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव