Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बिहार के पूर्वी चंपारण में बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने पर दो विदेशी गिरफ्तार

मोतिहारी, नौ जून (भाषा) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में दो विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किये गये लोगों में स्विट्जरलैंड की एक महिला और म्यांमा का एक किशोर शामिल है।

मोतिहारी पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘हरैया पुलिस चौकी क्षेत्र के कस्टम चौक के निकट नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही स्विट्जरलैंड की एक महिला और म्यांमा के एक लड़के को बिना वीजा/पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

भाषा कैलाश मनीषा रंजन

रंजन