Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा में सिंचाई परियोजना में लापरवाही पर जल संसाधन विभाग के तीन इंजीनियर निलंबित

भुवनेश्वर, नौ जून (भाषा) ओडिशा सरकार ने बरगढ़ जिले में एक सिंचाई परियोजना में कथित गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में जल संसाधन विभाग के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मदन मोहन सेठी (बरगढ़ सिंचाई डिवीजन के अधीक्षण अभियंता) राजकुमार मिश्रा ( भेदेन सिंचाई उप-मंडल के सहायक कार्यपालक अभियंता) और रंजन पटेल (बरगढ़ नहर सेक्शन के सहायक अभियंता) को निलंबित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि इन पर बरगढ़ में बॉक्स कंड्यूट निर्माण कार्य से संबंधित गंभीर कदाचार और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप हैं।

निलंबन अवधि के दौरान अधीक्षण अभियंता मदन मोहन सेठी का मुख्यालय भुवनेश्वर स्थित जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

वहीं सहायक कार्यपालक अभियंता राज कुमार मिश्रा और सहायक अभियंता रंजन पटेल का मुख्यालय बुर्ला स्थित महानदी बेसिन के मुख्य अभियंता एवं बेसिन प्रबंधक कार्यालय में रहेगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकते।

भाषा Intern मनीषा

मनीषा