Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप्र : हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत

कौशांबी (उप्र), नौ जून (भाषा) जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना थाने के आवासीय परिसर में हुई, जहां हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाथरूम के दरवाजे में करंट प्रवाहित होने के कारण यह हादसा हुआ। सुबह उनका शव बाथरूम के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला, क्योंकि वह अंदर से बंद था।

निरंजन कुशवाह 2011 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। चार माह पहले उनका तबादला प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था।

परिजनों ने सुबह उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिराथू) सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा