Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री 10 और 11 जून को दिल्ली में राजग और नीति आयोग की बैठकों में भाग लेंगे

(फाइल फोटो के साथ)

अमरावती, नौ जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का 10 और 11 जून को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों और नीति आयोग की शासी मंडल की बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे और अपराह्न तीन बजे से रात नौ बजे तक भारत मंडपम में राजग सहयोगी दलों की बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, बृहस्पतिवार को नायडू सुबह सवा नौ बजे से शाम पांच बजे तक राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की 11वीं शासी मंडल की बैठक में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, वह बृहस्पतिवार को ही नयी दिल्ली से रवाना होंगे और रात नौ बजे तक अमरावती लौट आएंगे।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा