Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0: गुजरात पुलिस ने 398 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; 14 गिरफ्तार

पाटन, नौ जून (भाषा) गुजरात के पाटन जिले से पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 228 अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी शिकायतों से जुड़े 13 म्यूल खातों के माध्यम से 398.43 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन शामिल थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

‘म्यूल’ बैंक खाते ऐसे खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल अपराधी खाताधारकों की जानकारी के बिना या कभी-कभी उसकी मिलीभगत से अवैध धन लेन-देन या धनशोधन के लिए करते हैं।

पाटन पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने और साइबर अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क को नष्ट करने के अभियान के तहत की गई थी।

पुलिस ने बताया कि केंद्र सरकार के समन्वय और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पर उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि पाटन जिले के हरिज नागरिक सहकारी बैंक में खोले गए कुछ चालू खातों में संदिग्ध लेनदेन हुए हैं।

भाषा तान्या रंजन

रंजन