Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

महाराष्ट्र के जलगांव में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में छह लोगों की मौत

मुंबई, नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे जलगांव के अमलनेर में लोंढे फाटा के पास हुई।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग गुजरात से एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी की एक मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार चार लोगों - नंदलाल महाजन, अनीता महाजन, सुरेश महाजन और निर्मला महाजन तथा दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई, जिनकी पहचान नीलेश तावड़े और फाल्गुनी भोई के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कार चालक आदित्य महाजन के पैरों में फ्रैक्चर हो गए और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में पुलिस और चिकित्सा टीमों की मदद की।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

भाषा तान्या मनीषा वैभव

वैभव