Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ठाणे में जलभराव वाली पत्थर खदान में डूबकर युवक की मौत

ठाणे, नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पानी से भरी एक पत्थर खदान में तैरने गए 20 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगरनिगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन कक्ष के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात 8:33 बजे डिवा क्षेत्र के बेटावडे गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि मोनू सोलंकी नामक युवक नहाने के लिए खदान के पानी में उतरा था, लेकिन वह पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं लगा सका और डूब गया।

सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा Intern मनीषा

मनीषा