Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एनएलसी इंडिया में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी का ओएफएस खुला

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एनएलसी इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बिक्री के लिए खुली पेशकश (ओएफएस) की प्रक्रिया मंगलवार को गैर-खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी के साथ शुरू हुई।

आंकड़ों के मुताबिक, गैर-खुदरा निवेशकों ने 1.09 लाख से अधिक शेयरों के लिए बोली लगाई, जो उनके लिए आरक्षित 2.49 करोड़ शेयरों का 0.44 प्रतिशत है। यह बोली 304.92 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर लगी।

बाजार की कारोबारी अवधि बंद होने तक इसके लिए बोली लगाई जा सकेगी।

खुदरा निवेशकों के लिए यह निर्गम 10 जून को खुलेगा।

सरकार एनएलसी इंडिया में लगभग 4.16 करोड़ शेयर यानी अधिकतम तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए 303 रुपये प्रति शेयर का आधार मूल्य तय किया गया है।

इस हिस्सेदारी बिक्री में दो प्रतिशत का आधार पेशकश और अतिरिक्त एक प्रतिशत का 'ग्रीन शू' विकल्प शामिल है। अधिक मांग होने पर इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओएफएस के पूरी तरह बिकने पर सरकार को करीब 1,200 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। वर्तमान में सरकार की एनएलसी इंडिया में 72.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम