Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नियम तोड़ने पर स्टोक्स और एटकिंसन को टीम से बाहर किए जाने का खतरा

लंदन, नौ जून (एपी) इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन पर टीम के नियम तोड़ने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट से बाहर किए जाने का खतरा मंडरा रहा है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को कहा कि रविवार को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड पर जीत का जश्न मनाने के दौरान ये दोनों खिलाड़ी तड़के एक घटना में शामिल थे।

ईसीबी के बयान के अनुसार, ‘‘सोमवार तड़के बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे, तभी एक घटना हुई।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘हम अभी और जानकारी जुटा रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा सही समय पर की जाएगी।’’

ऑस्ट्रेलिया के शर्मनाक एशेज दौरे के बाद जनवरी में इंग्लैंड की टीम पर फिर से कर्फ्यू लगाया गया था जहां इंग्लैंड पर अधिक शराब पीने और गैरपेशेवर व्यवहार के आरोप लगे थे।

एशेज के बाद इंग्लैंड ने अपने पहले टेस्ट में रविवार को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया।

एटकिंसन ने पहले टेस्ट के चौथे और आखिरी दिन 30 रन देकर पांच विकेट लिए और स्टोक्स ने भी एक विकेट हासिल किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 17 जून से ओवल में खेला जाएगा।

एपी सुधीर

सुधीर