Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आप सांसद संजय सिंह ने मालवीय नगर के गद्दे की दुकान के मालिक को 50 हजार रुपये का इनाम दिया

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उस स्थानीय दुकानदार को पुरस्कृत किया, जिसकी त्वरित कार्रवाई से मालवीय नगर अग्निकांड के दौरान कई लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

सिंह ने सोमवार को इलाके का दौरा किया और उन लोगों से मुलाकात की जो पिछले सप्ताह हुए भीषण अग्निकांड में सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे थे। इस अग्निकांड में 22 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

सिंह ने कहा, 'ऐसे समय में जब लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे थे, इस इलाके के कुछ बहादुर निवासियों ने लोगों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प और वीरता का परिचय दिया। मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।'

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी और गद्दे की दुकान के मालिक रियाजुद्दीन ने अपनी आजीविका और व्यक्तिगत नुकसान की सारी चिंताओं को दरकिनार करते हुए लोगों की जान बचाने में मदद करने के लिए अपने सभी गद्दे दे दिए। इन गद्दों को बिछाया गया और लगभग 15 से 16 लोगों ने ऊपर से कूद कर अपनी जान बचाई।

सिंह ने कहा, “सहयोग के प्रतीक के रूप में, मैं अपनी तनख्वाह से उन्हें 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दे रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि लगभग 15 से 16 लोग उन गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचा पाए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिखाई गई मानवता और करुणा ही सच्चा धर्म है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा