Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में शांति वार्ता के दौरान सशस्त्र समूह ने 39 लोगों का अपहरण किया

अबुजा, नौ जून (एपी) उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 39 लोगों का अपहरण कर लिया। ये लोग एक डकैत गिरोह के सरगना के परिवार से मुलाकात करने के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता याजिद अबू बकर ने एक बयान में कहा कि लगभग 47 निवासी संदिग्ध अपहरणकर्ता सरगना के माता-पिता के साथ 'समझौते और शांति वार्ता' के लिए बैठक कर रहे थे, तभी डाकुओं का सरगना आया और उनमें से अधिकतर का अपहरण कर लिया।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के ज़मफारा राज्य के मरादुन इलाके में स्थित मगमिन डिड्डी समुदाय में रविवार को सामूहिक अपहरण की घटना घटी।

उत्तरी नाइजीरिया में जिन समुदायों को लगता है कि सेना लगातार हमलों से उनकी रक्षा नहीं कर रही है, वे अक्सर इन समूहों के साथ बातचीत करते हैं।

नाइजीरिया एक जटिल सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है, खासकर उत्तर में, जहां एक दशक से अधिक समय से चल रहे विद्रोह और फिरौती के लिए अपहरण और अवैध खनन करने वाले सशस्त्र समूहों की गतिविधियों ने देश की सुरक्षा चुनौतियों को बढ़ा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में हुए विद्रोह में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा