Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शादी का झूठा वादा कर महिला से दुष्कर्म के आरोप में ठाणे का ऑटो-रिक्शा चालक गिरफ्तार

ठाणे, नौ जून (भाषा) पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले से 32 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक को शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने भिवंडी इलाके की रहने वाली 32 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और 15 अक्टूबर 2023 से 17 मई 2026 के बीच कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया।

भिवंडी सिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा वैभव

वैभव