Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी हेलीकॉप्टर के पायलट सुरक्षित: ट्रंप

दुबई, नौ जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट “ठीक” हैं।

ट्रंप ने न्यूयॉर्क में बॉस्केटबॉल स्पर्धा एनबीए का फाइनल मैच देखने के बाद जॉन एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से यह बात कही।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले खबर जारी की थी कि अमेरिकी सेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास गिर गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हेलीकॉप्टर किन हालात में गिरा।

यह दुर्घटना सोमवार को ईरान और इजराइल के एक दूसरे पर हमले किए जाने के बाद हुई, जिससे ईरान युद्ध में कमजोर पड़ते संघर्ष विराम को मजबूती प्रदान करने के मकसद से की जाने वाली बातचीत जोखिम में पड़ गई।

एपी वैभव रंजन

रंजन