Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

श्रीलंका-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा एकदिवसीय बारिश की भेंट चढ़ा, श्रीलंका ने श्रृंखला 1-0 से जीती

किंग्सटन (जमैका), नौ जून (एपी) वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरे एकदिवसीय की तरह तीसरा एकदिवसीय मैच भी सोमवार को एक भी गेंद फेंके बिना बारिश की भेंट चढ़ गया।

अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे मैच रद्द करने का फैसला किया क्योंकि बारिश रुकने की स्थिति में भी आउटफील्ड को मुकाबले के लिए तैयार नहीं किया जा सकता था।

श्रीलंका ने श्रृंखला का पहला मैच 41 रन से जीता था जो कैरेबियाई सरजमीं पर 13 साल में उसकी पहली जीत थी। आखिरी दो मैच बारिश की भेंट चढ़ने से श्रीलंका ने श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

दोनों टीम के बीच अब तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी जिसका पहला मैच बृहस्पतिवार को किंग्सटन में होगा।

एपी सुधीर

सुधीर