Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केन्या के पूर्व प्रधान न्यायाधीश राष्ट्रीय उद्यान में निर्माण कार्य के विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार

नैरोबी, नौ जून (एपी) केन्या के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डेविड मारगा ने कहा कि उन्हें सोमवार को नैरोबी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर प्रस्तावित निर्माण का विरोध कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने पार्क के बाहर भूमि हड़पने की निंदा करने वाले संदेशों वाले बैनर लेकर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे।

राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य द्वार के बाहर एक प्रमुख सड़क पर धरना देते समय मारगा को हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पहनी गई टी-शर्ट के समान हरी टी-शर्ट पहनी हुई थी।

पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी के कारण पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

मारगा ने 'एक्स' पर लिखा कि उन्हें केन्या वन्यजीव सेवा को याचिका सौंपने जाते समय गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा, 'हमारी राष्ट्रीय विरासत और पर्यावरण को लालच और जनभागीदारी के बिना अनावश्यक विनाश से बचाया जाना चाहिए।'

एपी तान्या रंजन

रंजन

रंजन