Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध हालत में बीमार पड़े दो बच्चों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

नोएडा, आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में घर पर रात का खाना खाने के बाद बीमार पड़े एक आठ वर्षीय बच्ची और उसके पांच वर्षीय भाई की मौत हो गई, जबकि उनकी मां का उपचार चल रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है, जब तीनों परिजनों ने खाना खाने के बाद उल्टी की शिकायत की और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रबूपुरा थाना के एक अधिकारी ने बताया, “रबूपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला, उसकी आठ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा रविवार शाम घर पर खाना खाने के बाद बीमार हो गए। सभी को उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।”

उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाद में उसके छोटे भाई को भी मृत घोषित किया गया। बच्चों की मां का उपचार ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि परिवार ने इस घटना में किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थिति से इनकार किया है।

अधिकारी ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बच्ची के पोस्टमार्टम में कोई संदिग्ध बात नहीं मिली है, हालांकि विसरा नमूना सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत संतोष

संतोष