Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

देहरादून: नीट विवाद को लेकर एनएसयूआई ने प्रधान के इस्तीफे की मांग की

देहरादून, आठ जून (भाषा) सड़क पर उतरे नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों और युवाओं ने सोमवार को उत्तराखंड सचिवालय की ओर मार्च करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह मार्च परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर निकाला गया था।

कांग्रेस भवन से शुरू हुए इस विरोध मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ नारे लगाए।

उन्होंने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति, बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की नीति की भी मांग की।

विरोध मार्च के सचिवालय की ओर बढ़ते ही पुलिस ने अवरोधक लगाकर उसे रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

भाषा संतोष सिम्मी

सिम्मी