Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कानून-व्यवस्था पर भरोसे के कारण निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं : जयवीर सिंह

लखनऊ, आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कहा कि निवेशकों को राज्य की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि उनका निवेश आपराधिक तत्वों से सुरक्षित रहेगा, इसी कारण वे उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मंत्री जयवीर सिंह ने यह बात लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, “निवेशकों से बातचीत के बाद यह स्पष्ट है कि उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सरकार की बेहतर नीतियों, प्रोत्साहनों और सब्सिडी के कारण निवेशकों को लगता है कि उनका निवेश यहां सुरक्षित है।”

उन्होंने कहा, “निवेशकों को यह विश्वास भी है कि उनका निवेश आपराधिक तत्वों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इसी आत्मविश्वास और भरोसे के चलते वे उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं।”

पर्यटन मंत्री ने बताया कि निवेशकों ने राज्य में होटल और होमस्टे क्षेत्र में निवेश करने में विशेष रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट दृष्टिकोण और सुव्यवस्थित निवेश रोडमैप के बल पर उत्तर प्रदेश आज एक विश्वसनीय निवेश गंतव्य के रूप में उभरकर सामने आया है।

भाषा

अरुणव, आनन्द रवि कांत