Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा में तकनीकी, पेशेवर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित ओजेईई के परिणाम घोषित

भुवनेश्वर, आठ जून (भाषा) ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (ओजेईई)-2026 के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए।

ओजेईई का आयोजन राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में 16 तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था।

बी.फार्मा पाठ्यक्रम के लिए आयोजित परीक्षा में शुभ्रांशु सुतार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एम.टेक में स्वागत कुमार बेहरा, एमबीए में त्रिविक्रम प्रधान, एमसीए/एमएससी (कंप्यूटर साइंस) में नरेन पात्रा, इंटीग्रेटेड एमबीए में श्रीमयी पाणिग्राही, एम.फार्मा में श्यामसुंदर बेहरा, एम.आर्क में साई आर्या अनुष्का नायक और एम.प्लान में सागरिका आचार्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ओजेईई में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा, 'यह उपलब्धि आपकी लंबे समय से चली आ रही लगन, एकाग्रता और कड़ी मेहनत का वास्तविक प्रतिबिंब है। यह आपके परिवार और शिक्षकों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।'

भाषा जोहेब संतोष

संतोष