Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गुजरात में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत अवैध रूप से रह रहे 609 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया

अहमदाबाद, आठ जून (भाषा) गुजरात में पड़ोसी देश के अवैध नागरिकों की पहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत अब तक 600 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। यह जानकारी सोमवार को डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों में दी गयी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से (छह जून को रात आठ बजे तक) हिरासत में लिए गए 609 बांग्लादेशी नागरिकों में से 323 महिलाएं, 161 पुरुष और 125 बच्चे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों (207) को अहमदाबाद शहर से पकड़ा गया, उसके बाद सूरत शहर से 120, अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों से 64, भरूच जिले से 61 और खेड़ा जिले से 22 लोगों को पकड़ा गया।

अवैध अप्रवासन को लक्षित करते हुए यह अभियान तीन जून की सुबह शुरू हुआ और इसका उद्देश्य गुजरात के विभिन्न हिस्सों में रह रहे बिना दस्तावेज़ वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करना और उन्हें हिरासत में लेना था।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत