Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उड़ीसा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), आठ जून (भाषा) नोएडा के फेस -2 थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक कथित तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार शाम पुलिस ने सेक्टर 93 फुट ओवर ब्रिज के पास विश्वजीत मंडल (22) को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से 45 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी दो बैग में भरकर गांजा बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में लाता था तथा उसे ऊंचे दाम पर विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों को बेचता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जनपद की रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राजकुमार

राजकुमार