Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पाकिस्तान ने वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए 737 भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) पाकिस्तान उच्चायोग ने पांचवें सिख गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस से पहले 10 से 19 जून तक आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए 737 भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली स्थित उच्चायोग ने सोमवार को जारी बयान में यह घोषणा की। बयान के मुताबिक, पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत से आने वाले 737 तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में 10 से 19 जून तक आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए वीजा जारी किए हैं।

तीर्थयात्री इस यात्रा के दौरान गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब सहित अन्य तीर्थस्थलों में मत्था टेकेंगे।

भारत में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त साद अहमद वाराइच तीर्थयात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

वीजा जारी करना 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा संबंधी द्विपक्षीय प्रोटोकॉल को पूरी तरह से लागू करने की पाकिस्तान सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

भाषा जितेंद्र सिम्मी

सिम्मी