Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय शख्स का लगभग सड़ा गला शव सोमवार को मिला और इस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज शाम लगभग पांच बजे खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर के निकट से व्यक्ति का लगभग सड़ा गला शव पड़ा होने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया की पीड़ित की पहचान चांद बाग निवासी अजहरुद्दीन के तौर पर हुई है जो होटल में बैरा के तौर पर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और अहम सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में खजूरी खास थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गईं है।

अधिकारी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत