Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार सरकारी इंजीनियर के बैंक लॉकर से 703 ग्राम सोना बरामद किया

भुवनेश्वर, आठ जून (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने करोड़ों रुपये की संपत्ति रखने के आरोप में सात जून को गिरफ्तार किए गए एक सरकारी इंजीनियर के बैंक लॉकर से सोमवार को 703 ग्राम सोना बरामद किया। उसकी सात करोड़ रुपये की संपत्ति में दो करोड़ रुपये से अधिक नकद, पांच बहुमंजिला इमारतें, 14 महंगे भूखंड और 45 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि शामिल है।

अतिरिक्त सोने के आभूषणों की बरामदगी के साथ सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने अब तक कंधमाल जिले के बालिगुडा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) के सहायक कार्यकारी अभियंता बैकुंठ नाथ बेहेरा से 1.255 किलोग्राम सोना बरामद किया है।

एक सतर्कता अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर को उसकी आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि बेहेरा से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान विभाग को बेहेरा और उनकी पत्नी के नाम पर कम से कम पांच लॉकर मिले। उन्होंने बताया कि सोमवार को इनमें से एक लॉकर खोला गया।

सतर्कता विभाग के अनुसार, बेहेरा ने 1999 में नबरंगपुर ब्लॉक में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के रूप में 6,000 रुपये मासिक वेतन पर सरकारी नौकरी शुरू की थी। बाद में उसने आईटीडीए और नबरंगपुर व उदाला में अन्य सरकारी संस्थानों के तहत विभिन्न पदों पर कार्य किया।

भाषा

शुभम माधव

माधव