Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष रुकने की बात स्वीकार की

दुबई, आठ जून (एपी) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान के साथ युद्ध विराम की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने भविष्य में होने वाले हमलों का “बलपूर्वक” जवाब देने का संकल्प व्यक्त किया।

नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि इजराइल द्वारा “तेहरान में आतंकी शासन पर प्रहार” करने के बाद लड़ाई रुक गई। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर ईरान “गलती करता है और हम पर फिर से हमला करता है, तो हम बलपूर्वक जवाब देंगे।”

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के सहयोगी, लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल कार्रवाई जारी रखे हुए है और उसको “आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है”, जिसका वह “आवश्यकतानुसार पूर्ण रूप से” उपयोग करेगा।

एपी प्रशांत माधव

माधव