Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रात का खाना खाने के बाद दो बच्चों की मौत, मां की हालत नाजुक

नोएडा (उप्र), आठ जून (भाषा) नोएडा में रबूपरा थानाक्षेत्र के रबूपुरा में रात का भोजन करने के बाद दो भाई-बहन की मौत हो गयी जबकि मां की हालत नाजुक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रबपुरा कस्बे में 35 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चे --बेटी दीपांशी (आठ) और बेटे प्रिंस (पांच) रविवार रात खाना खाकर सोने गए तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टियां आने लगीं।

प्रवक्ता के अनुसार परिजनों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान सोमवार को दीपांशी तथा प्रिंस की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि बच्चों की मौत क्यों हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों ने किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों से इनकार किया है तथा पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

उन्होने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस घटना के चलते क्षेत्र में चर्चा है कि कहीं महिला की मौत खाद्य विषाक्तता के चलते तो नहीं हुई।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला का तीन दिन पहले एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ वहां पर थे। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आपरेशन के दौरान कहीं अस्पताल में कोई संक्रमण तो नहीं हुआ।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार