Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि52 विपक्ष दूसरीलीड बैठक

‘इंडिया’ गठबंधन ने प्रधान का इस्तीफा मांगा, ‘वोट लूट’ पर सीजेआई को लिखेगा पत्र

नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने सोमवार को एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सोमवार को ‘‘लाखों युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात करने’’ के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहा कि वह ‘‘वोट लूट’’ को लेकर जल्द ही प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखेगा।

दि9 : भाजपा इंडिया गठबंधन

‘इंडिया’ गठबंधन केवल कल्पना की उपज है, जमीनी स्तर पर इसमें कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं: भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की सोमवार की बैठक को लेकर कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘कल्पना की उपज’ है और जमीनी स्तर पर इसको लेकर कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं है।

प्रादे194 बंगाल तृणमूल दूसरी लीड राजग

तृणमूल के 20 सांसदों ने राजग के समर्थन को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को लिखेंगे पत्र

कोलकाता, आठ जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस का अंदरूनी संकट सोमवार को उस समय और गहरा गया जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि पार्टी के करीब 20 सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)का समर्थन करने का फैसला किया है और इसकी औपचारिक जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दी जाएगी।

दि6 : मोदी योजना परिवर्तन

पिछले 12 वर्षों में भारत में कई परिवर्तन आए: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कदमों पर सोमवार को प्रकाश डाला और कहा कि भारत ने कई परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों का मूल गरीबों का कल्याण है।

दि20 : न्यायालय वयस्क संबंध

अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंध खराब चरित्र साबित करने का आधार नहीं: न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा कि दो अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध को, उस संबंध में शामिल लोगों के चरित्र के बारे में प्रतिकूल धारणा बनाने का आधार नहीं बनाया जा सकता।

प्रादे148 राजस्थान दसरी लीड अतिक्रमण

जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटे

जयपुर, आठ जून (भाषा) जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को जगतपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन के समानांतर चलने वाली सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के उदृदेश्य से अवैध निर्माणों को हटाया।

वि27 फिलीपीन भूकंप मृत्यु

फिलीपीन में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई

मनीला, दक्षिणी फिलीपीन के एक प्रांत में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 17 लोग मारे गए। इसी के साथ इस क्षेत्र में भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि28 इजराइल ईरान दूसरी लीड मिसाइल

इजराइल-ईरान ने एक दूसरे पर जवाबी हमले किए, पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध का खतरा

दुबई, इजराइल और ईरान ने सोमवार तड़के एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध छिड़ने का खतरा मंडराने लगा। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने भी यरुशलम पर हमला किया और लाल सागर में इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी, जिससे तनाव और बढ़ गया।

अर्थ28 लीड शेयर

कच्चे तेल के दाम चढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 719 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और दोनों मानक सूचकांक...बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नुकसान में रहे। दुनिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजारों में नरमी तथा कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी से बीएसई सेंसेक्स 719 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में 244 अंक की गिरावट आई।

प्रादे3 : महाराष्ट्र सीजेपी दीपके

अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो कई राज्यों और शहरों में प्रदर्शन करूंगा: सीजेपी संस्थापक दीपके

छत्रपति संभाजीनगर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 13 जून तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रादे32 : तृणमूल सांसद इस्तीफा

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता, राजनीतिक सकंट का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और साथ ही संसद के उच्च सदन की सदस्यता भी छोड़ दी।

खेल20 खेल लीड भारत

सुथार का चमत्कार, भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया

मुल्लांपुर, भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में तीसरे ही दिन सोमवार को एक पारी और 300 रन से हरा दिया और बायें हाथ के स्पिनर मानव सुथार का पदार्पण मैच में यादगार प्रदर्शन मेजबान के लिये इस मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि रही ।

खेल35 खेल योगासन विश्व

विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026: भारत ने स्वर्ण पदक का शतक लगाया

अहमदाबाद, भारत ने पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में दबदबा बनाते हुए अपने अभियान का अंत सोमवार को यहां 102 स्वर्ण के साथ कुल 114 पदक के साथ किया।

भाषा जोहेब माधव

माधव