Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा के राउरकेला में छह मादक पदार्थ तस्करों के मकान ध्वस्त किए गए

राउरकेला (ओडिशा), आठ जून (भाषा) राउरकेला शहर में सोमवार को छह मादक पदार्थ तस्करों के घरों को ‘नशा मुक्त ओडिशा अभियान’ के तहत ध्वस्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राउरकेला पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्लांट साइट थाना क्षेत्र के मीना पाड़ा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह बेदखली और ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान, जिन छह घरों को ध्वस्त किया गया, वे कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में शामिल व्यक्तियों से जुड़े थे।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उचित कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद की गई।

पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के लिए कुख्यात मीना पाड़ा में 23 मई को छापेमारी और तलाशी अभियान चलाकर छह महिलाओं समेत आठ लोगों को अवैध व्यापार में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि मीना पाड़ा लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ व्यापार, असामाजिक गतिविधियों और आपराधिक तत्वों की मौजूदगी के कारण कानून लागू करने वाली एजेंसियों की निगरानी में रहा है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप