Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपीन भूंकप में हुई जानहानि पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने फिलीपीन में आए भूकंप से हुई जानमाल की हानि और तबाही पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत मुश्किल के इस समय में फिलीपीन के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है।

दक्षिणी फिलीपीन के नजदीक समुद्र में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई, 200 से अधिक लोग घायल हो गए। इस भूकंप की वजह से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के तटों पर एक मीटर (तीन फुट) ऊंची सुनामी आई।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘फिलीपीन के मिंडानाओ में आज आए भूकंप से हुई जानमाल की हानि और तबाही से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भारत फिलीपीन के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है।’’

भाषा धीरज माधव

माधव