Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हम ‘इंडिया’ का हिस्सा नहीं : आम आदमी पार्टी

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सोमवार को हुई बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) की अनुपस्थिति ने लगभग इस बात की पुष्टि कर दी कि वह अब विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और पार्टी के एक नेता ने एक संवाददाता सम्मेलन में भी यही बात कही।

‘आप’ के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, ‘‘हमने कई बार स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी अब ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है इसलिए इसकी बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।’’

उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले पक्षों से यह भी आग्रह किया कि वे पहले उन मुद्दों को परिभाषित करें जिन पर वे चर्चा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘देश को यह पता होना चाहिए कि कौन सा एजेंडा अपनाया जा रहा है और किन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।’’

सिंह ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के भीतर मतभेदों की खबरों और विपक्षी नेताओं के परस्पर विरोधी बयानों को उजागर करने वाले पोस्टरों पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की बातों को अक्सर भाजपा समर्थकों द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और इन्हें महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।

पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी कांग्रेस के साथ भविष्य में किसी भी गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि साझेदारी करने में पार्टी का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय हितों की सेवा करने के बजाय खुद को मजबूत करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव केवल आम आदमी पार्टी को हराने के उद्देश्य से लड़ा था और ऐसे में दोनों दलों के बीच भविष्य में किसी भी गठबंधन की संभावना कम है।

भाषा प्रशांत सिम्मी

सिम्मी