Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान के कई इलाकों में फिर भीषण गर्मी, गंगानगर में पारा 45.6 डिग्री पर पहुंचा

जयपुर, आठ जून (भाषा) राजस्थान के कई इलाकों में एक बार फिर गर्मी तेज हो गयी है तथा सोमवार को गंगानगर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में 'उष्णलहर' चल सकती है।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान गंगानगर में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी में यह 44.8 डिग्री, जैसलमेर एवं बीकानेर में 44.0 डिग्री, पिलानी में 43.8 डिग्री, चुरू में 43.5 डिग्री, बाड़मेर में 42.8 डिग्री, जोधपुर में 42.4 डिग्री, संगरिया में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

केंद्र ने कहा कि राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्र ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभागों के ज्यादातर इलाकों में अगले दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि 8-11 जून को सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री के बीच रहने तथा कहीं-कहीं 'उष्णलहर' चलने एवं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में 11 जून से आंधी बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार