Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पंजाब के पूर्व राज्यपाल पुरोहित भारतीय विद्या भवन के अध्यक्ष चुने गए

नागपुर, आठ जून (भाषा) पंजाब के पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भारतीय विद्या भवन का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि वित्तीय क्षेत्र के दिग्गज दीपक पारेख को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय विद्या भवन की कार्यकारी समिति और न्यास मंडल की संयुक्त बैठक सात जून को हुई, जिसमें आम राय से पुरोहित को अध्यक्ष और पारेख को उपाध्यक्ष चुना गया। मुंबई में स्थित भारतीय विद्या भवन के कार्यकारी सचिव और महानिदेशक जगदीश लखानी की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

यह चुनाव भारतीय विद्या भवन के अध्यक्ष सुरेन्द्रलाल मेहता के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद किया गया।

पुरोहित पिछले लगभग 22 वर्षों से भवन के ट्रस्टी और कार्यकारी समिति के सदस्य रहे हैं और एक दशक से अधिक समय तक उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वह पंजाब, तमिलनाडु, असम और मेघालय के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक रह चुके हैं।

पारेख को भारत के कॉरपोरेट जगत के सबसे सम्मानित दिग्गजों और वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों में शुमार किया जाता है। उन्होंने एचडीएफसी लिमिटेड के तत्कालीन चेयरमैन के रूप में भारत के हाउसिंग फाइनेंस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आर्थिक प्रगति तथा संस्थागत विकास में भी बड़ा योगदान दिया है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष