Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

राजस्थान में नियमों का पालन नहीं करने पर 9,523 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

जयपुर, आठ जून (भाषा) राजस्थान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अपने अभियान के तहत रविवार को 9,523 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने सोमवार को बताया कि महानिदेशक (यातायात) अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत रविवार को सबसे ज्यादा कार्रवाई गाड़ियों के शीशों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरुद्ध काली (ब्लैक) फिल्म लगाने और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने के मामले में की गई।

उन्होंने कहा कि शीशों पर काली फिल्म लगाने पर 3491 वाहन, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह लगाने पर 2,643 वाहन, अनाधिकृत शब्द, चिन्ह लिखवाने पर 1,313 वाहन और संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध बदलाव पर 811 वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई।

डॉ. मीणा ने कहा कि नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाड़ियों पर अनधिकृत रूप से पद, जाति या संस्था का नाम लिखना, रसूख दिखाने के लिए हूटर बजाना और काली फिल्म की आड़ में घूमना कानूनन अपराध है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक कड़ाई के साथ जारी रहेगा।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार