Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

आंध्र: मंत्री लोकेश का रूस दौरा समाप्त, तकनीक और औद्योगिक साझेदारियों की संभावना पर की चर्चा

अमरावती, आठ जून (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने सोमवार को ‘सेंट पीट्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम’-2026 में कई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद रूस की अपनी आधिकारिक यात्रा समाप्त की।

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आंध्र प्रदेश और रूस के बीच आर्थिक व तकनीकी सहयोग को मजबूत करना था।

यह दौरा आंध्र प्रदेश में रूसी एल्युमीनियम कंपनी रूसाल के निवेश पर आधारित थी।

कंपनी के नेतृत्व के साथ हुई चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने जारी परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य में एक एकीकृत एल्युमीनियम श्रृंखला विकसित करने के अवसरों को तलाशा।

राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री लोकेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “रूस और भारत के बीच एक दीर्घकालिक व भरोसेमंद साझेदारी है। ‘सेंट पीट्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम’ 2026 के दौरान हमारी बैठकों ने उद्योग, प्रौद्योगिकी, स्मार्ट शहरों, गतिशीलता, कृत्रिम मेधा और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते खोले हैं।”

लोकेश ने बैठकों के दौरान वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरने की आंध्र प्रदेश की महत्वाकांक्षा पर प्रकाश डाला और कहा कि बुनियादी ढांचा, कुशल प्रतिभा और नीतिगत स्थिरता भविष्य के विकास के प्रमुख चालक हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास का उभरती अर्थव्यवस्थाओं की ओर झुकाव उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है, जो इन शक्तियों का संयोजन करते हैं।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष