Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 24 रुपये की गिरावट के साथ 5,991 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,991 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 51,585 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश