Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 26 रुपये की गिरावट के साथ 3,551 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 26 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,551 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 39,410 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश