नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 4 रुपये की गिरावट के साथ 12,884 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 4 रुपये या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,884 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 13,810 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश