Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि52 विपक्ष दूसरीलीड बैठक

‘इंडिया’ गठबंधन ने प्रधान का इस्तीफा मांगा, ‘वोट लूट’ पर सीजेआई को लिखेगा पत्र

नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने सोमवार को एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सोमवार को ‘‘लाखों युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात करने’’ के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहा कि वह ‘‘वोट लूट’’ को लेकर जल्द ही प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखेगा।

दि9 : भाजपा इंडिया गठबंधन

‘इंडिया’ गठबंधन केवल कल्पना की उपज है, जमीनी स्तर पर इसमें कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं: भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की सोमवार की बैठक को लेकर कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘कल्पना की उपज’ है और जमीनी स्तर पर इसको लेकर कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं है।

प्रादे121 बंगाल तृणमूल लीड राजग

तृणमूल के 20 सांसद राजग का करेंगे समर्थन, लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर देंगे जानकारी

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस का अंदरूनी संकट सोमवार को उस समय और गहरा गया जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि पार्टी के करीब 20 सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)का समर्थन करने का फैसला किया है और इसकी औपचारिक जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दी जाएगी।

दि6 : मोदी योजना परिवर्तन

पिछले 12 वर्षों में भारत में कई परिवर्तन आए: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कदमों पर सोमवार को प्रकाश डाला और कहा कि भारत ने कई परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों का मूल गरीबों का कल्याण है।

दि20 : न्यायालय वयस्क संबंध

अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंध खराब चरित्र साबित करने का आधार नहीं: न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा कि दो अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध को, उस संबंध में शामिल लोगों के चरित्र के बारे में प्रतिकूल धारणा बनाने का आधार नहीं बनाया जा सकता।

प्रादे35 : राजस्थान लीड अतिक्रमण

जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटेंगे

जयपुर, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) शहर के एक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए उसकी सीमा में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने के उद्देश्य से सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है जिसके तहत दो मंदिर और एक मस्जिद समेत पांच धार्मिक ढांचों को हटाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि27 फिलीपीन भूकंप मृत्यु

फिलीपीन में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई

मनीला, दक्षिणी फिलीपीन के एक प्रांत में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 17 लोग मारे गए। इसी के साथ इस क्षेत्र में भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि28 इजराइल ईरान दूसरी लीड मिसाइल

इजराइल-ईरान ने एक दूसरे पर जवाबी हमले किए, पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध का खतरा

दुबई, इजराइल और ईरान ने सोमवार तड़के एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध छिड़ने का खतरा मंडराने लगा। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने भी यरुशलम पर हमला किया और लाल सागर में इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी, जिससे तनाव और बढ़ गया।

प्रादे3 : महाराष्ट्र सीजेपी दीपके

अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो कई राज्यों और शहरों में प्रदर्शन करूंगा: सीजेपी संस्थापक दीपके

छत्रपति संभाजीनगर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 13 जून तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रादे32 : तृणमूल सांसद इस्तीफा

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता, राजनीतिक सकंट का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और साथ ही संसद के उच्च सदन की सदस्यता भी छोड़ दी।

अर्थ5 : वाहन बिक्री फाडा

देश में वाहनों की खुदरा बिक्री मई में 9.55 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 इकाई : फाडा

नयी दिल्ली, देश में मोटर वाहनों की कुल खुदरा बिक्री ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मई में सालाना आधार पर 9.55 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 इकाई रही। उद्योग निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खेल11 : खेल शतरंज प्रज्ञानानंदा पुरस्कार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां 50 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खेल9 : खेल गोल्फ आईजीपीएल कोचर

कोचर ने आईजीपीएल भारत क्लासिक में शीर्ष 10 में जगह बनाई

अल जदीदा (मोरक्को), भारत के करणदीप कोचर ने अंतिम दिन बोगीमुक्त चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां 500,000 डॉलर इनामी आईजीपीएल भारत क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे।

अर्थ10 : सेबी घरेलू बचत

पूंजी बाजार घरेलू बचत और संपत्ति सृजन का प्रमुख माध्यम बन रहे: सेबी प्रमुख

मुंबई, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को कहा कि भारत में पूंजी बाजार घरेलू बचत और संपत्ति सृजन का प्रमुख माध्यम बनते जा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि निवेश के तरीकों में एक संरचनात्मक बदलाव आया है और लोग तेजी से बाजार आधारित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;

वि38 इंडोनेशिया प्रवाल भित्तियां गर्मी

इंडोनेशिया में प्रवाल भित्तियां भीषण गर्मी को सहन कर सकती हैं, लेकिन एक हद तक : अध्ययन

बोगोर, इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे बड़ी और जैव-विविधतापूर्ण प्रवाल भित्ति (कोरल रीफ) प्रणाली है, जो पूरे द्वीपसमूह में 32,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है। दुनिया के दूसरे हिस्सों की तरह यहां की प्रवाल भित्तियां भी समुद्र के बढ़ते तापमान का असर झेल रही हैं।

वि36 समुद्री घोड़ा तस्करी

समुद्री घोड़ों, शार्क के पंखों की तस्करी पर लगाम लगा सकता है एआई

सिडनी, ‍अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर सीमा शुल्क विभाग को यात्रियों के सामान की जांच के दौरान कई बार शार्क के पंख या समुद्री घोड़े मिलते हैं। डाक के जरिये समुद्री कर्कटी सहित अन्य जीवों की तस्करी के भी कई मामले सामने आए हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश