Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को 6.31 लाख करेाड़ रुपये का नुकसान

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट से निवेशकों को 6.31 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दुनिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजारों में नरमी तथा कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी से शेयर बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 719.08 अंक यानी 0.97 प्रतिशत टूटकर 73,524.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 924.4 अंक तक लुढ़क गया था।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 243.70 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,123 अंक पर बंद हुआ।

इस गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,31,440.41 करोड़ रुपये घटकर 4,55,28,758.96 (4,760 अरब डॉलर) रहा।

भाषा रमण अजय

अजय