Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

सिक्किम शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया

गंगटोक, आठ जून (भाषा) सिक्किम सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक दक्षता और व्यावसायिक क्षमता को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में अपने तदर्थ प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए एक साल का कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि 'इंटेंसिव इंटेंशनल लर्निंग' (आईआईएल) नामक इस कार्यक्रम की परिकल्पना छात्र कल्याण बोर्ड द्वारा अध्यक्ष सोनम चोपेल के नेतृत्व में बोर्ड के सदस्यों कुनजांग चोएकी, डॉ. एस मुखिया और नरेश छेत्री के साथ मिलकर की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवा कर्मचारियों को तेजी से बदलते प्रशासनिक परिवेश में आवश्यक व्यावहारिक कार्यस्थल कौशल और डिजिटल कौशल से सुसज्जित करना है।

इसमें कहा गया है कि पारंपरिक प्रशिक्षण कार्यशालाओं के विपरीत यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा और लाइव प्रदर्शन (डेमो), सहकर्मियों के साथ जुड़ाव, निर्देशित अभ्यास और वास्तविक समय के कार्यालय कार्यों के माध्यम से व्यावहारिक रूप से सीखने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप