Breaking News

ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुणे पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन की 7 दिन की रिमांड मांगी     |  

जून के मध्य में चीन की यात्रा पर जाएंगे नेपाल के विदेश मंत्री खनाल

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, आठ जून (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल मध्य जून में चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह उनके पदभार संभालने के बाद चीन की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

विदेश मंत्री सचिवालय ने पुष्टि की है कि खनाल 15 से 16 जून तक दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चीन जाएंगे। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने अभी तक यात्रा की आधिकारिक तिथियों या अन्य विवरणों की घोषणा नहीं की है।

यात्रा के दौरान उनके चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख लियू हाइजिंग तथा चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की संभावना है। इसके अलावा, उनके चीन में नेपाली प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है। वे 16 जून को काठमांडू लौटेंगे।

इससे पहले शिशिर खनाल ने 5 से 7 जून तक भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा की थी, जिसे उन्होंने “सार्थक” बताया था और कहा था कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

भाषा अमित नरेश

नरेश