Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

बंधन बैंक ने चार राज्यों में खोली अपनी आठ नयी शाखाएं

कोलकाता, आठ जून (भाषा) बंधन बैंक ने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में आठ नयी शाखाएं खोलने की सोमवार को घोषणा की। इसके साथ ही देश भर में उसकी शाखाओं की कुल संख्या 1,984 हो गई है।

बैंक ने कहा कि कर्नाटक में चार, दिल्ली में दो और उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में एक-एक नयी शाखा खोली गईं हैं।

इन शाखाओं का उद्घाटन मैसूरु, बेंगलुरु, दिल्ली और गुरुग्राम में किया गया।

बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कारोबार अधिकारी राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हमारा नेटवर्क बढ़ता है, हम सतत विस्तार और ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने वाले नवीन, टिकाऊ बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।’’

भाषा यासिर अजय

अजय