Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि19 : विपक्ष बैठक खरगे

खरगे ने 'इंडिया' गठबंधन से कहा: संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ वाली एकजुटता को और मजबूत करें

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों का आह्वान किया कि वे नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा खड़ी की गई कथित चुनौतियों से निपटने के लिए उस एकजुटता की भावना को और मजबूत करें, जो इस साल 17 अप्रैल को महिला आरक्षण एवं परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ दिखी थी।

दि9 : भाजपा इंडिया गठबंधन

‘इंडिया’ गठबंधन केवल कल्पना की उपज है, जमीनी स्तर पर इसमें कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं: भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की सोमवार की बैठक को लेकर कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘कल्पना की उपज’ है और जमीनी स्तर पर इसको लेकर कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं है।

वि5 : फिलीपीन भूकंप

दक्षिणी फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं

मनीला (फिलीपीन), दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं।

दि6 : मोदी योजना परिवर्तन

पिछले 12 वर्षों में भारत में कई परिवर्तन आए: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कदमों पर सोमवार को प्रकाश डाला और कहा कि भारत ने कई परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों का मूल गरीबों का कल्याण है।

प्रादे5 : मणिपुर पुलिस महानिदेशक

मणिपुर के डीजीपी ने कुकी और नगा संगठनों से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील

इंफाल, मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था और सभी के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

प्रादे35 : राजस्थान लीड अतिक्रमण

जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटेंगे

जयपुर, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) शहर के एक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए उसकी सीमा में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने के उद्देश्य से सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है जिसके तहत दो मंदिर और एक मस्जिद समेत पांच धार्मिक ढांचों को हटाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि20 : न्यायालय वयस्क संबंध

न्यायालय: अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंध खराब चरित्र साबित करने का आधार नहीं हैं

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा कि दो अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध को, उस संबंध में शामिल लोगों के चरित्र के बारे में प्रतिकूल धारणा बनाने का आधार नहीं बनाया जा सकता।

वि7 : पाक आतंकवादी ढेर

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में लक्षित अभियानों में 27 आतंकवादी मारे गए

पेशावर, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पिछले 72 घंटों में उत्तरी वज़ीरिस्तान में कई अभियानों में फ़ितना अल-ख्वारिज से जुड़े 27 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे3 : महाराष्ट्र सीजेपी दीपके

अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो कई राज्यों और शहरों में प्रदर्शन करूंगा: सीजेपी संस्थापक दीपके

छत्रपति संभाजीनगर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 13 जून तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रादे32 : तृणमूल सांसद इस्तीफा

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता, राजनीतिक सकंट का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और साथ ही संसद के उच्च सदन की सदस्यता भी छोड़ दी।

अर्थ5 : वाहन बिक्री फाडा

देश में वाहनों की खुदरा बिक्री मई में 9.55 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 इकाई : फाडा

नयी दिल्ली, देश में मोटर वाहनों की कुल खुदरा बिक्री ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मई में सालाना आधार पर 9.55 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 इकाई रही। उद्योग निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खेल11 : खेल शतरंज प्रज्ञानानंदा पुरस्कार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां 50 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खेल9 : खेल गोल्फ आईजीपीएल कोचर

कोचर ने आईजीपीएल भारत क्लासिक में शीर्ष 10 में जगह बनाई

अल जदीदा (मोरक्को), भारत के करणदीप कोचर ने अंतिम दिन बोगीमुक्त चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां 500,000 डॉलर इनामी आईजीपीएल भारत क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे।

अर्थ10 : सेबी घरेलू बचत

पूंजी बाजार घरेलू बचत और संपत्ति सृजन का प्रमुख माध्यम बन रहे: सेबी प्रमुख

मुंबई, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को कहा कि भारत में पूंजी बाजार घरेलू बचत और संपत्ति सृजन का प्रमुख माध्यम बनते जा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि निवेश के तरीकों में एक संरचनात्मक बदलाव आया है और लोग तेजी से बाजार आधारित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा