Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

बैंकॉक से आया यात्री बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 3.57 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ पकड़ा गया

बेंगलुरु, आठ जून (भाषा) बैंकॉक से यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को 3.57 करोड़ रुपये मूल्य के हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री को पांच जून को सीमा शुल्क अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रोक लिया था।

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि यात्री ने चेक-इन बैगेज में 10.20 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा हुआ था, जिसकी कीमत 3.57 करोड़ रुपये है। यात्री से हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, चार जून को हुई एक अन्य घटना में, बैंकॉक से आए एक यात्री को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर सामान में छिपाकर रखे गए 6.66 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 2.33 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है, और आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव