Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बस पलटी, 15 यात्री घायल

राजौरी/जम्मू, आठ जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी शहर के पास सोमवार को राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 15 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस राजौरी से मंजाकोट जा रही थी, तभी तंदवाल के पास यह दुर्घटना हुई।

अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत राजौरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी)-संबद्ध अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का इलाज जारी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा मनीषा

मनीषा

मनीषा