Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

वायदा कारोबार में सोने की कीमत 2,374 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 2,374 रुपये टूटकर 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 2,374 रुपये यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 1,730 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,286.81 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा निहारिका

निहारिका