Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

महिला को झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

ठाणे, आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति के खिलाफ 36 वर्षीय महिला शिक्षिका को नौकरी और अन्य झूठे वादे देकर कथित तौर पर 20.44 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी (33) ने सबसे पहले महिला को ठाणे के कलवा इलाके के एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये लिए और उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।

राबोड़ी पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने पोस्ट ऑफिस की एक योजना का फ्रेंचाइजी लाइसेंस दिलाने का वादा करके महिला से 50,000 रुपये लिए लेकर उसे एक फर्जी दस्तावेज सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के लिए एक घर बुक करने के बहाने कथित तौर पर 13 लाख रुपये भी लिए।

उसने अक्टूबर 2022 से जून 2024 के बीच महिला से यह धोखाधड़ी की।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच जून को आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में मामला दर्ज किया।

भाषा वैभव

वैभव